शुक्रवार, 27 मार्च 2020

कोरेना महामारी पर सवाल |

अमीरो की गन्दगी और गरीबो की सफाई |
ये किसकी है गलती जो पूरी धरा अकुलाई ||

कंधो में बच्चे और हाथो में झोले |
ये कैसी है शामत चेहरों पर सिर्फ रुसवाई ||

पावों में छाले पर सफर है अधूरा |
जीवन ने डसा है या किसी और की सजा ||

ये कैसी है आंधी ये कैसा अँधियारा |
कौन सी वो डगर हैं जहां पर मिलेगा सवेरा ||


ये कैसा है मंजर ये कैसी है दुनिया  |
आँखों में भरा है पानी मुसाफिर फिर भी है प्यासा ||

गाँव छूटा अब शहर भी छूटा |
है कौन सी जगह जहां अब मिले सहारा ||

ये कैसी है आफत, कुदरत का ये कैसा शिकंजा |
इंसान हो गया कैद उड़ रहा परिंदा ||